ट्रेंडिंगधर्म

Surya Grahan 2025: क्या 2 अगस्त को लग रहा है सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण? जानें सच्चाई और भविष्य की तिथि

Surya Grahan 2025: 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण लगने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन क्या यह सच है? जानें 2025 और 2027 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की सच्ची जानकारी और भारत में कब दिखेगा ग्रहण।

Surya Grahan 2025: 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण लगने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन क्या यह सच है? जानें 2025 और 2027 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की सच्ची जानकारी और भारत में कब दिखेगा ग्रहण।

Surya Grahan 2025:  2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण? अफवाह या सच्चाई?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि 2 अगस्त 2025 को सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने वाला है, जिसमें दिन में अंधेरा छा जाएगा और सूर्य करीब 6 मिनट तक अदृश्य रहेगा। लेकिन खगोल वैज्ञानिकों और आधिकारिक पंचांगों के अनुसार, यह पूरी तरह से अफवाह है।

Surya Grahan Today: आज 2 अगस्त 2025 को लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? जानें 'सूरज गायब' होने वाली खबर की सच्चाई | Surya graham aaj hai kya solar Eclipse

Surya Grahan 2025:  2025 में सूर्य ग्रहण की असली तिथि क्या है?

साल 2025 में सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा, लेकिन यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा, और भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण केवल अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्सों, न्यूजीलैंड और फिजी जैसे देशों में ही देखा जा सकेगा।

  • शुरुआत: 21 सितंबर 2025, रात 10:59 बजे

  • समाप्ति: 22 सितंबर 2025, सुबह 3:23 बजे

Surya Grahan 2025: 2 अगस्त को लगेगा सदी का सबसे लम्बा सूर्य ग्रहण, जानें क्या है खबर की सच्चाई

Surya Grahan 2025:   7 सितंबर को भारत में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

इस साल का सबसे बड़ा खगोलीय दृश्य 7 सितंबर 2025 को लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) है। यह भारत में पूरी तरह से दिखाई देगा।

  • शुरुआत: रात 9:57 बजे

  • समाप्ति: 1:26 बजे (अगले दिन)

  • कुल अवधि: 3 घंटे 29 मिनट

Surya Grahan 2025:  2 अगस्त को सूर्य ग्रहण की खबर क्यों फैली?

दरअसल, ऐसा एक बड़ा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा, जो कि दुनिया के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा। इसी जानकारी को तोड़-मरोड़ कर 2025 के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है।

वैज्ञानिकों की राय

खगोल वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि:

  • 2 अगस्त 2025 को कोई भी सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है।

  • यह दावा कि “दिन में अंधेरा हो जाएगा” पूरी तरह से भ्रामक और झूठा है।

  • अगला बड़ा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को होगा।

विषय तथ्य
2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण? ❌ नहीं
21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण? ✅ हां (भारत में नहीं दिखेगा)
7 सितंबर 2025 को चंद्रग्रहण? ✅ हां (भारत में दिखेगा)
सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण? ❌ नहीं (वह 2027 में होगा)

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Related Articles

Back to top button